टक्कर से टेम्पो के पेट्राेल टैंक का ढक्कन टूटा, चालक ने लाेहे के पाइप से पीट दिया

टक्कर लगने से अाॅटाे के पेट्राेल टैंक का ढक्कन टूटने पर काेर्ट चाैराहे पर मंगलवार काे एक अाॅटाे चालक ने दूसरे की लाेहे के पाइप से धुनाई कर दी। यही नहीं बीच चाैराहे पर एेसी वारदात काे लाेग देख रहे थे लेकिन किसी ने बचाव नहीं किया। काेर्ट परिसर से चाैराहे अा रहे झाड़ाेल थानाधिकारी सुरेन्द्र सिंह ने देखा ताे पिटाई कर भागते हुए अाराेपी काे दबाेच कर हाथीपाेल पुलिस के हवाले किया। हाथीपाेल पुलिस का कहना है कि अाराेपी अंबावगढ़ निवासी प्रदीप सिंह काे हिरासत में लिया है, वहीं घायल पटेल सर्कल निवासी तौकीर का उपचार कराया है।

तौकीर ने रिपाेर्ट में बताया कि दाेनाें के अाॅटाे अागे-पीछे चल रहे थे। हल्की सी टक्कर लगी थी, जिससे प्रदीप के अाॅटाे के पेट्राेल टैंक का ढक्कन टूट गया जाे 100 रुपए में ठीक हाे सकता है। उसके ठीक कराने के लिए प्रदीप काे कहा था कि उदियापाेल पर करवा दूंगा। इसके बाद भी विवाद करने लगा। फिर लाेहे का पाइप निकाला और मारपीट की। झाड़ाेल थानाधिकारी सुरेन्द्र सिंह ने बताया कि सरकारी काम से काेर्ट गया था। वहां से निकल रहा था कि लाेगाें की भीड़ जमा थी। एक व्यक्ति दूसरे काे लाेहे के पाइप पिटाई कर भाग रहा था। कांस्टेबल राजवीर के साथ उसका पीछा किया अाैर अाधा किमी दूर दबाेच लिया। इसके बाद थाना पुलिस काे सूचना दी थी।